नवादा ने कप पर जमाया कब्जा, मोईन अली बने मैन ऑफ़ द मैच

इसुआपुर ( सारण ):- इसुआपुर प्रखंड के गंगोई के खेल मैदान में राजपूत क्रिकेट क्लब गंगोई द्वारा T-20 क्रिकेट टुर्नामेन्ट का फाईनल मुकाबला नवादा और तरैंया के बीच खेला गया । वहीं खेल प्रारंभ से पहले इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष सह संस्कारदीप इन्टरनेशनल स्कुल के संचालक संगम बाबा ने खिलाङियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत कराई ।

टाँस जीतकर नवादा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुये पूरे विकेट खोकर 18 ओवर 1 गेंदों पर 152 रनों का लक्ष्य रखा । जवाबी पारी खेलते हुये तरैंया की टीम पूरे विकेट खोकर 115 रनों पर हीं सिमट गई और नवादा की टीम 38 रनों से मैच जीतकर कप पर कब्जा जमा लिया ।

वहीं मैन आफ द मैच विजेता टीम के मोईन अली व मैन आफ सिरिज का पुरस्कार विजेता टीम के हीं दिलशाद को मिला । टुर्नामेन्ट के आयोजक पिन्टू सिंह व भूपेन्द्र सिंह, कमनटेटर महेन्द्र प्रताप सिंह व अमरजीत सिंह, अम्पायर अनूप सिंह व विवेक सिंह, स्कोरर अभीनव सिंह व प्रिन्स थे ।