गड़खा। गड़खा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को गड़खा-हकमा मुख्य मार्ग स्थित एक विवाह भवन के समीप छापामारी कर दो जुआरी को गिरफ्तार किया साथ ही उसके पास से 52 सौ अस्सी रुपये तास आदि बरामद किया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी की वहा पर जुआ चल रहा है।उसी के आधार पर गुरुवार को छापामारी किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति में मिठेपुर के श्रवण चौधरी और गड़खा के राजा महतो शामिल है।