*घोड़ासहन* : वाहन जांच को लेकर शिक्षक के साथ पुलिस दुर्व्यवहार के बहुचर्चित मामले में शिक्षक संतोष कुमार सिंह व उनके परिजनों पर दर्ज किये गये कांड संख्या 426 में आगे की किसी भी करवाई पर रोक लगा दी गयी है मामले को लेकर शिक्षक द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में दायर करायी गयी याचिका संख्या 1733 पर सुनवाई करते न्यायालय ने उक्त आदेश जारी किया है इस मामले में पुलिस के द्वारा अबतक काउंटर एफीडेविट नही दायर करने का गंभीरता से लेते न्यायालय ने काउंटर एफेडेविट दायर करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है व इस कांड के आरोपितों पर करवाई करने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है वविदित हो कि बीते 21 अगस्त को श्रीपुर रोड में वाहन जांच के क्रम में पुलिस के द्वारा शिक्षक संतोष सिंह व उसके भाई सुनील सिंह के साथ पुलिस के वेवजह दुर्व्यवहार से आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया था इस घटना को लेकर दर्ज मुकदमे को मनगढ़ंत बताते शिक्षक परिवार के द्वारा पांच दिनों तक अनशन कर न्याय की मांग की गयी थी.