सारण :मौजमपुर पंचायत की वार्ड सदस्या का निधन
डोरीगंज-:
“””””””””””
मौजमपुर पंचायत के वार्ड संख्या दो की वार्ड सदस्या व धनौरा निवासी बालेश्वर सिंह की पत्नी का निधन शुक्रवार की देर रात पटना के आइजीएमएस अस्पताल में हो गयी । वे पिछले तीन दिनों से भर्ती थी। निधन की खबर मिलते ही मुखिया धनंजय सिंह ने अपने आवास सह कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन कर उनके आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। शोक सभा में उपमुखिया प्रतिनिधि शेखर सिंह, वार्ड सदस्य उपेन्द्र राय, विपुल सिंह, मीरा देवी, मिथलेश सिंह,छोटा बाबु, मुकेश राम,बुन्नीलाल राम, नागेन्द्र राय, बिन्दु देवी,जरीना खातुन, बिहारी राय, हबीबन बीबी, दौलत देवी समेत कई गणमान्य उपस्थित थे ।