दैनिक खोज खबर/तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के सरेया रत्नाकर गांव में बाइक साईड करने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद मारपीट की घटना में घायल युवक की रविवार की सुबह इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मृतक सरेया रत्नाकर गांव निवासी अखिलेश कुमार सिंह उर्फ मुन्नी सिंह का 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार सिंह बताया गया हैं। रविवार को दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद अंकित का शव उसके घर पहुचते ही कोहराम मच गया। मृतक की मां सुमन देवी, पिता अखिलेश सिंह छोटी बहन व परिवार के अन्य सदस्यों के चीख-पुकार औऱ चीत्कार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया था। घटना के सम्बंध में बताया जाता हैं कि गत बुधवार को पचरौड़ केवारा के पास बुच्ची सरेया गांव के समीप बाईक साइड लेने के दौरान मामूली कहा सुनी हो गई और इसी बीच बात बढ़ गई जिसके बाद मारपीट की घटना हो गई। इस मारपीट की घटना में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में मढ़ौरा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। पटना रुबन अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की सुबह अंकित की मौत हो गई। अंकित एक भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था और वह मुजफ्फरपुर के किसी कॉलेज में रहकर बीसीए की तैयारी कर रहा था। अंकित अपने घर का एकलौता चिराग था। जिसकी इस घटना में मौत हो गई। घटना के बाद उसके परिजनों में चीख-चीत्कार मचा हुआ है। जिसे देख सभी की आंखें नम हो जा रही थी, जिससे पूरे गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है। घटना के बाद तरैया थाने की पुलिस गांव में कैम्प की हुई हैं। समाचार प्रेषण तक मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रकिया चल रही थी।
About The Author




Recent Post
- सारण: तरैया में पानी का मोटर बंद करने गए 7 साल के मासूम की करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम
- मढ़ौरा: स्नान के दौरान नदी में डूबे व्यक्ति का शव 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने किया बरामद
- पंजाब के पीडब्ल्यूडी मंत्री हरभजन सिंह का पटना में LJP नेताओं ने किया भव्य स्वागत
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- सिंगापुर में गूंजा हिंदी का परचम: भारतीय उच्चायोग के सहयोग से भव्य हिंदी दिवस समारोह संपन्न
- बिहार पुलिस एसोसिएशन की मांग: पुलिस अधिकारियों को मिले हर महीने मोबाइल और इंटरनेट डेटा भत्ता
- बेटी के जन्मदिन पर अनूठी पहल: पिता ने सरकारी स्कूल के बच्चों को भेंट किया वाटर प्यूरिफायर
- अंतर्राष्ट्रीय फलक पर हिंदी- सरहदें लांघकर दुनिया के कोने- कोने में गूंज रही भारत की मातृभाषा
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
- छपरा में अजय सिंह और पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
- महाराजगंज में रेल सुविधाओं का होगा विस्तार: सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं 21 प्रमुख मांगें, छपरा-मोतिहारी नई लाइन की भी उठी मांग
- सारण: जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का निधन, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Recent Comments