ग्रामीणों ने वार्ड सदस्या पर लगाया नल जल योजना मे धांधली का आरोप , बीडीओ से की शिकायत-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज/सारण :
“”””””””””
गरखा प्रखण्ड के मीरपुर जुअरा पंचायत के टहलटोला गाँव के वार्ड नम्बर तीन के वासियों ने वार्ड सदस्या एवं उनके पति पर नल जल योजना मे धांधली का आरोप लगाते हुए गरखा बीडीओ को आवेदन देकर कार्यवाई की माँग की है ।
वार्ड वासियों ने आरोप लगाया है की पंचायत के वार्ड नम्बर तीन को नल जल योजना के लिए चयनित किया गया है जिसमे वार्ड सदस्या एवं उनके पति गणेशी ठाकुर द्वारा आधा अधुरा कार्य कराया गया है एवं इस योजना मे बड़े पैमाने पर पैसों की बंदर बाट की गयी है साथ ही वार्ड सदस्या के पति गणेशी ठाकुर द्वारा सरकार के प्रत्येक योजना मे हस्ताक्षर कराने के लिए अवैध वसूली की जाती है और विरोध करने पर हस्ताक्षर नही कराने की धमकी दी जाती है । वार्ड सदस्या एवं उनके पति के इस रवैये से सभी वार्ड वासी त्रस्त है इसलिए मामले की जाँच कर कार्यवाई की जाए जिससे वार्ड वासियों को न्याय मिल सके ।
आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों मे जय कुमार , राजीव कुमार , संजय कुमार , जगरनाथ राय , मोतीलाल यादव , रामसरेख राय , अजीत कुमार , सुनिल कुमार शामिल है ।
इस संबंध मे गरखा के प्रभारी बीडीओ अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की जाँच कर कार्यवाई की जाएगी ।




Recent Comments