इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी युथ क्लब छपरा ने शिशु पार्क मे चलाया स्वच्छता अभियान-:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण);
“”””””””””
“स्वच्छ भारत अभियान” के अंतर्गत एक विशेष स्वच्छ्ता अभियान इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी छपरा शाखा के युथ क्लब द्वारा स्थानीय शिशु पार्क की पूर्ण सफाई का कार्य किया गया।जिसमें युवा सदस्यो ने पूरे पार्क परिसर एवं तालाब एवं तालाब की सीढ़ियों की सफाई कर सारे कुड़े-करकट को आग लगा कर साफ़ किया।करीब 50 बच्चो ने झाड़ू,कुदाल लेकर जंगल एवं गंदगी को साफ़ कर वातावरण को स्वच्छ बनाया।इस कार्यक्रम में सफाई के प्रति जागरूकता फैलाई गयी और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा छपरा के युवा क्लब के सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने माध्यम से जन-जन तक यह स्वच्छ्ता का संदेश दे कर जागरूकता फैलाएंगे एवं अपने घर,मुहले,विधालय शहर की सफाई का पूर्ण घ्यान रखेगे।सभी युवा सदस्यों ने पूरी लगन एवं जोश के साथ इस कार्य में सक्रिय भाग लिया।युवा क्लब रेड क्रॉस के सचिव अमन राज एवं अन्य सदस्यों ने सारा कार्यक्रम अपनी देख रेख में कराया।रेड क्रॉस सोसाइटी छपरा शाखा के सचिव जीनत मसीह, डॉ० सुरेश प्रसाद सिंह,प्रो ए० डी० मसीह और जोयल पैट्रिक की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।