समस्तीपुर:ट्रक व ऑटो की टक्कर में एक दर्जन लोग जख्मी,तीन की हालत गम्भीर

#न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
दलसिंहसराय
दलसिंहसराय प्रखंड के केवटा गाँव में दलसिंहसराय-विद्यापतिनगर सड़क मार्ग पर सोमवार की सुबह भयानक सड़क हादसा हुआ।जिसमें दो महिला, चार बच्चे एवं पाँच व्यक्ति घायल हो गये।वहाँ उपस्थित लोगों ने बताया कि एक ऑटो चालक यातायात नियमों के विरुद्ध दर्जनों सवारी ऑटो में बैठा कर दलसिंहसराय से विद्यापतिनगर की ओर जा रहा था।इसी क्रम में केवटा गाँव के बड़ी ठाकुरबारी के पास विद्यापतिनगर की ओर से आ रही एक ट्रक में टक्कर हो गई । टक्कर इतनी भयानक हुई की ऑटो चकनाचूर हो गया।ग्रामीणों के सहयोग से सभी कों अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।घायलो में लक्ष्मी शर्मा(8), विशाल कुमार (10)पिता चाँद बाबू शर्मा घर सिंधोल वैशाली ,बुध कुमार (13 ) बानू शर्मा , सिंधोल वैशाली ,राम प्रवेश सदा (40)पिता कृष्णा सदा घर डीह महेसी दलसिंहसराय , मोहित कुमार (10) पिता राम प्रवेश सदा घर डीह महेसी, उषा देवी (50)पति सुरेंद्र राम घर चमथा बछवाड़ा , सीता देवी (50)पति त्रिवेनी शर्मा , सिंधोल वैशाली, विनोद राम (50)पिता जोगी राम घर महनार, सुरेंद्र राम (45)पिता नारायन राम घर चमथा बछवाड़ा,उदेश्य साह (60)पिता रघुनंदन साह घर खनुआ विद्यापतिनगर ,अनिल कुमार शर्मा (29)पिता जतूह महतो घर खनुआ विद्यापतिनगर के रहने वाले है शामिल है।किसी के सर फटा हुआ था तो किसी का चेहरा हॉस्पिटल में हालत इतने भयानक थे कि सभी और चीख पुकार मची थी।बच्चा दर्द से रो रहा था तो बड़े बेहोश थे।एक महिला एक बच्चा एवं एक पुरुष की हालत इतनी गम्भीर थी कि लाख कोशिश के बावजूद खून नहीं रुक रहा था।वहाँ मौजूद डॉ.ए.एन झा एवं नर्स कम्पाउण्ड ने मिल कर किसी तरह सबों का इलाज कर रहे थे।हॉस्पिटल पहुचे थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने घायलों कों देखा और बताया कि टक्कर के बाद ट्रक और ऑटो दोनों का ड्राइवर फरार है गाड़ी कों पुलिस अपने कब्जे में लेकर आगे की करवाई में जुटी है।




Recent Comments