समस्तीपुर:नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में युवा मंडल विकास कार्यक्रम के भ्रमण दल की बैठक आयोजित।
##न्यूज इनपुट:केशव बाबू
समस्तीपुर नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के तत्वाधान में युवा मंडल विकास कार्यक्रम के भ्रमण दल का बैठक दिनांक प्रखंड पूसा के वैनी में आयोजित किया गया।युवा मंडल विकास कार्यक्रम प्रखंड पूसा में दिनांक तेरह से दिनांक सतरह तक चलेगा।युवा मंडल विकास के अंतर्गत युवा मंडलों का सशक्तिकरण नए गांव में युवा मंडल का गठन और केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से ग्राम वासियों को अवगत कराया जाएगा।योजनाओं का लाभ उन को मिले तथा उनकी सहभागिता भी सुनिश्चित हो।कार्यक्रम का उद्घाटन समस्तीपुर के कार्यक्रम समन्वयक श्री केशव कुणाल ने किया।वही मंच का सलचालन स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के सचिव अमित कुमार ने किया।इस कार्यक्रम में युवा को मार्गदर्शन एवं आगे बढ़ने की विषय पर चर्चा हुई।मौके पर सुधीर कुमार,गुलशन कुमार, राजन कुमार, जीतन कुमार, मिथलेश कुमार आदि उपस्थित थे।