मढ़ौरा में पुलिस एफआईआर के खिलाफ सोनारपट्टी के व्यवसायियों ने दूसरे दिन भी बंद रखी दुकानें
ロव्यवसायियों ने कहा प्राथमिकी में कई निर्दोष का नाम

मढ़ौरा(सारण).पुलिस एफआईआर के विरोध में सोनारपट्टी के आभूषण व कपड़े के व्यवसायियों ने लगातार दूसरे दिन सोमवार कों भी अपने-अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखी.व्यवसायी वर्ग का आरोप है की रात्रि गस्ती पुलिस के ज्यादती के खिलाफ स्थानीय व्यवसायीयों और ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम और हंगामा को लेकर पुलिस ने कईयों निर्दोष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.जबकि पुलिस के दुर्व्यवहार के खिलाफ स्थानीय लोग दोषी पुलिस के खिलाफ जांच के आश्वासन के बाद प्रशासन औऱ पब्लिक बीच एक दूसरे को सहयोग की सहमति बनी थी.फिर भी सहमति की अनदेखी कर पुलिस ने निर्दोष लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.इसलिए प्राथमिकी के विरोध में मढ़ौरा बाजार के सोनापट्टी और कपड़ापट्टी के व्यवसायियों ने अपनी दुकाने लगातार दूसरे दिन भी बंद रखी. व्यवसायियों का कहना है कि उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस का कारवाई पूरी तरह से अनुचित है.जबकि पुलिस का कहना है की जांच कर निर्दोष लोगों का नाम एफआईआर से हटा दिया जाएगा.वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मामले कों जल्द सुलझने में लगे है.
मढ़ौरा में पुलिस एफआईआर के खिलाफ सोनारपट्टी के व्यवसायियों ने दूसरे दिन भी बंद रखी दुकानें




Recent Comments