ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
✍परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया (सिवान) : विद्युत की लचर सप्लाई से त्रस्त कई गांवों के ग्रामीणों ने बड़हरिया-तरवारा मुख्य मार्ग स्थित सदरपुर गांव में सड़क जाम कर विद्युत विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन किया। सड़क करीब छह घंटे तक जाम रहने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। नाराज उपभोक्ताओं का कहना था कि लाइन मैन द्वारा प्रतिदिन नौ बजे रात में बिजली काट दी जाती है और सुबह पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जाती है।




Recent Comments