पंचदेवरी(गोपालगंज):-स्थानीय प्रखंड के बनकटिया वैष्णो मठ से विष्णु महायज्ञ के लिए विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के साथ बनकटिया वैष्णो मठ स्थित नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ की शुरुआत हुईं। कलश यात्रा में 2100 कन्याएं घोड़ा बैंडबाजा व हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महायज्ञ शुरू होने से माहौल भक्तिमय हो गया है। यज्ञस्थल से हाथी घोड़े, गाजे-बाजे, के साथ जय श्री राम, जय श्री भागवत नारायण, जय ठाकुर जी की जयघोष करते लोग निकले।कलश यात्रा बनकटिया वैष्णो मठ से निकल कर तिवारी छपरा बाबू जमुनहा भृगी चक जमुनहा बाजार महंथवा भाट पोईया गिरधारपोईया होते हुए पवित्र डेरवा छरही नदी घाट पहुंची जहां कलश शोभायात्रा में शामिल कन्या ने जलभरी किया। उसके बाद श्रद्धालुओं ने जल लेकर पुनः बनकटिया वैष्णो मठ में प्रस्थान किया ।कलश शोभायात्रा के महायज्ञ स्थल पहुंचने पर पंडितों ने अपने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित कराया।जलभरी के लिए डेरवा छरही नदी घाट पर उमड़ी कन्याओं की भारी भीड़ :-
नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ में बनारस से पधारे यज्ञ प ओमप्रकाश तिवारी , कथावाचक अजित आनन्द त्रिपाठी वेदांती जी महाराज , तथा मथुरा बृन्दावन से पधारे रामलीला औऱ रासलीला की मण्डली महायज्ञ की शोभा बढाईएगी । बनकटिया में नौ दिवसीय आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ में यज्ञ संचालक श्री श्री 108 श्री बाबा रामलखन दास जी महाराज द्वारा आहूत किया गया है ।वहीं कलश शोभायात्रा में जलभरी के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय मुखिया पुत्र जितेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव के द्वारा कलशयात्रा के दौरान जगह जगह पर पीने के लिए शीतल पानी की व्यवस्था कराई गई थी । कलश शोभायात्रा में पदम दास जी महाराज के अलावा उपेंद्र तिवारी ,मुन्ना तिवारी ,प्रभुनाथ सिंह, शंभु पांडेय ,हरेराम यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों औऱ श्रद्धालु मौजूद थे




Recent Comments