बिजली व्यवस्था चरमराई
✍परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा (सिवान) : प्रखंड क्षेत्र में विगत 10 दिनों से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। इस उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं। इस समस्या को देखते हुए राजद प्रखंड अध्यक्ष शारिक इमाम ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि विगत 10 दिनों से रात में बिजली गायब है जिससे उमस भरी गर्मी से लोग रात को जागने पर मजबूर हो रहे हैं।