महावीरी मेले का आयोजन
✍परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर (सिवान) : प्रखंड के शिवपुर सकरा गांव में महावीरी अखाड़े को लेकर शनिवार की रात धूमधाम से शांतिपूर्ण जुलूस निकाला गया। इस दौरान भक्ति गीतों से पूरावातावरण भक्तिमय बना रहा। जुलूस शिवपुर सकरा गांव एवं बाजार में परिभ्रमण कराया गया। इस मौके पर युवाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। मौके पर असांव थाना के एएसआइ सुधीर कुमार सहित अन्य पुलिस बल, व्यास राजू लाल, रंजीत प्रसाद, बम शंकर, चंदन भगत, मुन्ना कुमार, गोलू कुमार, तितिल पांडेय आदि उपस्थित थे।