
गोपालगंज:- सोमवार को जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक की गई। जिसमें उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पंचायत के वार्ड संख्या एम ही से मिलान करने का आदेश दिया। और साथ ही बैंक पासबुक का सत्यापन करने और वार्ड नल जल का फोटोग्राफ्स करने का भी निर्देश दिया ।शौचालय निर्माण के प्रोत्साहन राशि के लाभार्थी को भुगतान की समीक्षा प्रखंड बार प्रखंड विकास पदाधिकारियों से की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रखंड में औसतन 700 से 800 की संख्या में शौचालय निर्माण के प्रोत्साहन राशि का भुगतान करना है बैठक में डीडीसी ने बताया कि 84% भुगतान हो चुका है। बरौली प्रखंड में 1781 कुचायकोट में 2980 और सिधवलिया में 1054 शौचालय निर्माण का भुगतान बकाया है ।डीएम ने जियो टैगिंग के बाद वीडीयो के लॉगइन के आधार पर भुगतान करने का निर्देश देते हुए आगे कहा कि लाभार्थी को प्रोत्साहन राशि भुगतान के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी पंचायतों में कैम्प करे।साथ ही आधार कार्ड आदि अपडेट करने का निर्देश दिया। बैठक में सदर एसडीओ उपेंद्र पाल डीपीएमयू सुभाष चंद्र पांडेय आदि मौजूद थे। उसके बाद डीएम के द्वारा छठ पर्व को लेकर छठ घाट और आवागम मार्गो की साफ सफाई करने का आदेश वीडियो को दिया। साथ ही गहरे पानी वाले छठ घाटों का बास बल्ले से ब्रीकेटिंग कराने को कहा। उन्होंने मंदिर मस्जिद के आसपास 6 दिनों तक थाना के साथ पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया ।पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने छठ पूजा समिति से समन्वय कर चार पांच लोगों का समिति बनाने एवं एसडीपीओ को मंदिर मस्जिद के पास चौकीदार को प्रतिबंध करने का भी निर्देश दिया l




Recent Comments