रिपोर्ट : माता प्रसाद/

लखीमपुर खीरी (यूपी) : विभागीय जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता व तैनात चिकित्सकों की घोर लापरवाही के कारण ऐरा खमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौत बांटने का केंद्र बन गया है।
इसकी एक बानगी बीते गुरुवार की देर शाम लगभग 8 : 25 बजे खमरिया समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिली है। यहां डॉक्टरों की मौजूदगी नहीं होने के चलते एक अधेड़ की समुचित उपचार समय से उपलब्ध नहीं होने के कारण मृत्यु हो गई। मृतक विसम्भर दयाल ऐरा खमरिया क्षेत्र के ग्राम समर्दा का रहने वाला था।
मृतक विसम्भर दयाल को बीमार होने पर क्षेत्रीय संवाददाता माता प्रसाद द्वारा इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु ले जाया गया।
लेकिन डॉक्टरों की मौके पर गैर मौजूदगी और ऑक्सीजन सिलेंडर की अनुपलब्धता के चलते उक्त अधेड़ की मौत हो गई। इसके चलते मृतक के परिजनों के समक्ष प्रतिकूल परिस्थिति उत्पन्न हो गई है। परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल हो गया है। इससे संबंधित एक विजुअल भी पीड़ित पक्ष की ओर से बनाकर जारी किया गया है।