रक्षाबंधन स्पेशल : अमेरिका से भाई को राखी बांधने छपरा आयी बहन, बोली : राखी है अनमोल
विनीत कुमार, छपरा
भाई बहन के प्रेम, दुलार का प्रतीक रक्षा बंधन का यह त्योहार अपने आप मे बेमिसाल है। रेशम की डोरी से बनी ये राखी अनमोल है। ये कहना है अमेरिका से आयी प्रियंका सिंह का। प्रियंका यूँ तो दिघवारा प्रखण्ड क्षेत्र के अवतारनगर थाना के तहत आनेवाले बोधा छपरा ग्राम की निवासी हैं मगर अब वे अपने पति व जुड़वा बच्चों के साथ अमेरिका में ही रहती हैं। प्रियंका के पति पंकज सिंह शिकागो में ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

रक्षा बंधन को ले राखी बांधने बोधा छपरा आयी प्रियंका कहती है कि भाई बहन के लिए आज का दिन बेहद खास होता है।

वही अमेरिका से आई अपनी बहन से राखी बंधवाने के बाद किशन सिंह ने कहा कि मेरी बहन को पर्यावरण व भारत की संस्कृति से भी बेहद लगाव है। बीते दिनों पर्यावरण सुरक्षा के लिहाज से हम सब ने वृक्षारोपण भी किया था।

अपने भाई को राखी बांधती प्रियंका
बोधा छपरा में प्रियंका ने अपने भाई किशन व विवेक को राखी बांधी जबकि उनके जुड़वा बच्चों को विवेक सिंह की बेटी वरुषका ने राखी बांध इस परंपरा को आगे बढ़ाया।




Recent Comments