गैस सिलेंडर से लगी आग, दो झुलसे
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
बसंतपुर (सिवान) : थाना क्षेत्र के नगरी गांव में बुधवार की शाम हरिकिशोर पंडित के घर में भोजन बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। इस घटना के उनकी बाइक, सिलाई मशीन, नकद 25 हजार रुपए सहित करीब दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस घटना में गृहस्वामी के दो बेटे भी आंशिक रूप से झुलस गए, जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया संचय भारद्वाज एवं थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया।
——




Recent Comments