सड़क दुर्घटना में घायल ब्यक्ति की पटना जाने के क्रम में रास्ते में ही हुयी मौत, शव घर पर पहुँचते ही मचा कोहराम

मशरक(सारण) : मशरक थाना क्षेत्र के मशरक डुमरसन एसएच- 90पर बंगरा काली स्थान के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल यदुनाथ शर्मा की मौत इलाज के लिए पटना जाने के क्रम में रास्ते में ही हो गयी। मृतक का शव पैतृक घर मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव पहुँचते ही कोहराम मच गया। परिजनों की चित्कार से पुरा इलाका शोक में डुब गया । जानकारी कि शुक्रवार को शाम में बंगरा बाजार से सामान खरीदकर घर वापस आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार और एक साइकिल सवार को अनियंत्रित बोलरो ने धक्का मार दिया। बोलेरो मशरक की तरफ से गोपालगंज की ओर जा रही थी। जो अनियंत्रित होकर तीनों को धक्का मार दिया जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में तीनों घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ एसके विद्यार्थी ने घायलों की स्थिति नाजुक देख बेहतर इलाज के पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायलों की पहचान श्याम बहादुर सिंह (50 वर्ष) पिता- रामदयाल सिंह , मुन्ना कुमार (12 वर्ष) पिता- श्याम बहादुर सिंह और साईकिल सवार यदुनाथ ठाकुर (60 वर्ष) पिता स्व शिवजी ठाकुर के रूप में हुई है। वही इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान ऐम्बुलेस में यदुनाथ ठाकुर (60 वर्ष) पिता- स्व शिवजी ठाकुर की मौत नयागांव के पास हो गई। मृतक के शव को मशरक पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के दरवाजे पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों में रो पुकार सुनकर गांव का माहौल गमगीन हो गया। स्थानिय विधायक केदारनाथ सिंह ने मृतको के परिजनो से मिल कर उन्हें संत्वना दिया और आपदा विभाग से जल्द से जल्द सहायता राशि दिलवाने की बात कही। स्थानिय विधायक केदारनाथ सिंह के साथ बंगरा पंचायत के मुखिया रामबाबू प्रसाद, राणा सिंह, अरूण सिंह, डा. रामअयोध्या ठाकुर, पुर्व मुखिया मनोज सिंह तथा स्थानिय लोगो की संत्वना देने के लिए काफी भीड़ इक्कट्ठा हो गई थी।