अलग-अलग मारपीट की घटना में महिला समेत तीन घायल
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : सिसवन थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भूमि विवाद को ले हुई मारपीट में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी का
इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया। ग्यासपुर गांव के उत्तर टोला में गुरुवार की सुबह दो पक्षों में भूमि विवाद को ले मारपीट हुई जिसमें ग्यासपुर उत्तर टोला निवासी अक्षयलाल राय की पत्नी सखिया देवी घायल हो गई। बुधवार की शाम नंदामुड़ा गांव व सुबही गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट मे सत्येंद्र कुमार राम एवं प्रदीप यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया, लेकिन सत्येंद्र कुमार राम की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
—




Recent Comments