
छपरा/मढ़ौरा। मढ़ौरा से लोजपा के प्रत्याशी विनय कुमार सिंह ने अपने समर्थकों के साथ महम्मदपुर,मढ़ौरा नगर , शिल्हौरी, भुआलपुर आदि गांवों में घर घर जाकर लोगो से वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने लोगो से अपने संकल्प को दोहराया और कहा कि आपने अब तक जिनको मौका दिया, उन्होंने ही आपको ठगने का काम किया। आपने दोनों ही पार्टियों को पन्द्रह- पन्द्रह साल मौका दिया है। लेकिन आज तक न तो सड़को की हालत सुधरी और ना ही शिक्षा की और स्वास्थ्य सेवा भी जो आज लचर व्यवस्था में उसके जिम्मेवार भी यही है। ये हर बार ऐसे ही वादों का झांसा देते है और फिर जनता विकास की उम्मीद पांच वर्ष तक करते रहती है। लेकिन अब वक्त आ गया है कि जनता को गुमराह करने वालो को सबक सिखाया जाये। इस बार बिहार में लोजपा और भाजपा की सरकार बनेगी।
तभी जाकर बिहार में सम्पूर्ण विकास होगा। जिस प्रकार से आप सबों का समर्थन मिल रहा है। निश्चित ही मढौरा की खोई अस्मिता और गौरवशाली अतीत वापस लौटेगी। खासकर मढौरा के लोगो को रोजगार के लिये पलायन नही करना होगा।जनसम्पर्क के दौरान दर्जनों समर्थक मौजूद थे।




Recent Comments