न.पं. कार्यालय में दिवंगत पूर्व मुख्य पार्षद को शोक सभा आयोजित दी गई श्रधांजलि, सम्मान में बंद रखा कार्यालय

मढ़ौरा (सारण)
नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद उर्मिला देवी की निधन के बाद नगर पंचायत कार्यालय ने एक शोक सभा का आयोजन कर पूर्व मुख्य पार्षद की आत्मा की शांति की प्रार्थना की I शोक सभा में मुख्य पार्षद ललन राय, उपमुख्य पार्षद बिपिन सिंह, ईओ मो. जमाल अख्तर अंसारी के साथ सभी पार्षद और कार्यालय कर्मी शामिल हुए I

शोक सभा उपरांत दिवंगत पूर्व मुख्य पार्षद उर्मिला के सम्मान में नगर पंचायत कार्यालय को एक बिन बंद रखने का निर्णय लिया गया I बता दे कि पूर्व मुख्य पार्षद उर्मिला देवी कैंसर रोग से पीड़ित थी और उनका मुंबई कैंसर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, इलाज के दौरान ही बीते बुधवार को उनकी मौत गो गई थी I मुख्य पार्षद ललन राय ने बताया कि वार्ड नम्बर एक से दो बार पार्षद चुनी गई उर्मिला देवी नगर पंचायत में लगातार दो बार मुख्य पार्षद रही थी I वार्ड एक से वर्त्तमान में उनके पति और पूर्व चेयरमैंन लक्ष्मी राय पार्षद हैं।

इसके पूर्व भी गुरुवार की संध्या अंतिम शव यात्रा नगर पंचायत कार्यालय भवन में अंतिम दर्शन के लिये रखा गया था I जहा वर्त्तमान मुख्य पार्षद ललन राय उपमुख्य पार्षद ,कार्यपालक सहित अन्य निर्वाचित पार्षद ने अंतिम दर्शन किया था और उन्हें पुष्प चढ़ाकर उन्हें स्रधांजलि भेट किया था I कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि उर्मिला देवी सरल और सादगी के कारण पार्षदों के बीच लोकप्रिय रही थी,उन्हें प्रगतिशील महिला के रूप में जाना जाता था I आयोजित शोक सभा में मुख्य पार्षद ललन राय, उपमुख्य पार्षद बिपिन सिंह,कार्यपालक पदाधिकारी मो. जमाल अख्तर अंसारी,पार्षद रंजीत सिंह, जीतेन्द्र साह, अमरजीत कुमार, मनोज सिंह, गीता देवी, निर्मला देवी, मालती देवी पार्षद प्रतिनिधि रोहित भारद्वाज, विष्णु गुप्ता,राजू साह, शम्भू महतों,रणधीर सिंह, शशि शेखर सिंह,पुरुषोतम सिंह, प्रमोद कुमार,मंटू कुमार, विकास कुमार, सुरेन्द्र कुमार,पहलाद कुमार, विकास मित्र अर्जुन राम,अमित कुमार,सुमन नट,सहित नगर के अन्य पार्षद और कर्मी शामिल थे I
साभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर- मढ़ौरा( सारण )




Recent Comments