आग लगने से हजारों की संपत्ति जली

परवेज अख्तर/ सिवान

हसनपुरा (सिवान) : प्रखंड के गायघाट गांव में शनिवार की संध्या
आग लगने से हजारों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई।

गृह मालिक वार्ड सदस्य ताजमोहम्मद अंसारी ने बताया कि इस अगलगी में

करीब कपड़े, अनाज आदि सहित 80 हजार से अधिक की संपत्ति

जलकर राख हो गई। उन्होंने इसकी लिखित सूचना

स्थानीय थाने को दी है। आग लगने के कारण का

पता नहीं चल सका है।