जनता सेवा केन्द्र ने किया राशन वितरण

डोरीगंज(सारण) ।वैश्विक महामारी कोरोना  के चलते लाॅकडाउन होने के वजह से गरीबों के बीच समस्या हर जगह  उत्पन्न हो गई है।  जनता सेवा केन्द्र हरमू , रांची के संयोजक  गुंजन सिंह जो कि   सारण जिले के सदर प्रखंड के डुमरी अड्डा पंचायत के चंद्रभूषण सिंह उर्फ सत्यनारायण सिंह के पुत्र हैं । जो इस वैश्विक महामारी में रांची के बाद अब अपने गांव के नजदीकी पंचायत नरांव के विभिन्न  गांवों में भी गरीब परिवार के लोगों के बीच राशन का वितरण कराये हैं । नरांव पंचायत के नरांव,नरांव टोला,धर्मबागी व कोठियां पंचायत के मदनपुर समेत कई गांवों में सैकड़ों पाॅकेट खाद्य सामग्री का वितरण अखिल विश्व क्षत्रिय महासंघ के बैनर तले करवाया है। जिसमें चावल, आलू,दाल, नमक करू तेल, साबुन, मसाला आदि है। इस अवसर पर कुणाल कुमार सिंह, चंदन सिंह, मुन्ना सिंह, हिमांशु सिंह, मिथलेश सिंह, भानूप्रताप सिंह, गुडडू सिंह समेत दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे ।