दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
सिकटा ।बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर समान काम समान वेतन सहित सात सूत्री मांगों के समर्थन में महाधरना सह वेदना प्रदर्शन में भाग लेने के लिए सिकटा प्रखण्ड से सैकड़ो शिक्षक भाग लेंगे उक्त बातें मध्य विद्यालय गौरीपुर में संघर्ष समन्वय समिति की सीआरसी स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता रमेश कुमार गुप्ता ने कही। बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता राहुल राज ने कहा कि सरकार के तुगलकी फरमान से अब शिक्षक डरने वाले नही है सरकार हमारी आवाज को दबाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है लेकिन जब तक हमारा अधिकार समान काम समान वेतन नही मिलता हमारा संघर्ष जारी रहेगा । बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने सर्वसम्मति से तय किया कि गौरीपुर सीआरसी से एक बस शिक्षक पटना जाएंगे जिसके लिए सीआरसीसी के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमिटी बनाई गई । बैठक में लक्ष्मण प्रसाद , त्रिपुरारी तिवारी , म ० आमिल , इफ्तेखार अहमद , समीम आलम , आलोक यादव , विजय बैठा , आजाद आलम , प्रभूदयाल पंडित , सहिना खातून , अर्बुन नशा , फातमा खातून , सहित दर्जनों शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे ।