गुरुकुल के शिष्यों ने किया पौधरोपण
परवेज अख्तर/सिवान,
आंदर (सिवान) : प्रखंड के बरवां गुरुकुल के शिष्यों ने गुरुकुल परिसर में
शुक्रवार को प्राचार्य विजय प्रकाश पाठक उर्फ ददन पाठक के नेतृत्व में
पौधरोपण किया एवं पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
प्राचार्य ने कहा कि धरती का असली शृंगार एवं सजावट पेड़-पौधे हैं।
उन्होंने बताया कि सागवान, आम, अमरूद सहित अन्य सैकड़ों पौधे लगाए गए।
इस मौके पर अभिषेक कुमार चतुर्वेदी, हरेकृष्ण तिवारी, त्रिपुरारीनाथ तिवारी,
जज पाठक, पवन कुमार सहित सैकड़ों शिष्य उपस्थित थे।




Recent Comments