
दैनिक खोज खबर/तरैया,(सारण) थाना क्षेत्र के भलुआ बाजार के समीप बुधवार की संध्या में डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक भलुआ शंकरडीह निवासी गांव निवासी इस्लाम मियां के 35 वर्षीय पुत्र जैनुद्दीन मियां बताया गया हैं। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि जैनुद्दीन मियां बाजार से पैदल अपने घर जा रहा था इसी दौरान पुल निर्माण कम्पनी के कार्य में लगी तेज रफ्तार में जा रहे डम्फर की चपेट में वह आ गया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने डम्फर को घेर लिया और हंगामा करने लगें। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची तरैया थाने कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया तथा डम्फर चालक को हिरासत में लेकर आगें की कार्रवाई शुरू कर दी।पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को शव गांव में पहुचते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने सारण तटबंध और गंडक नदी पुल निर्माण कंपनी के चंचलिया प्लांट के बाहर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान मुआवजे की मांग को लेकर पुल निर्माण कार्य को भी ग्रामीणों ने रोक दिया और हंगामा करने लगे।। हंगामे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धीरज कुमार और सीओं अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाबुझा कर उन्हें शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। इधर सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह ‘विक्कू’ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और तरैया बीडीओं से फोन पर बात कर तत्काल पीड़ित परिवार को पारिवारिक लाभ योजना तथा कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।




Recent Comments