
कबड्डी लीग प्रतियोगिता के फाइनल मैच मे शिल्हौरी ने अमनौर को 49-38 से किया पराजित
अमनौर/सारण: अमनौर बाइपास रोड स्थित गाछी फिल्ड मे आयोजित बजरंग बुल्त कबड्डी लीग प्रतियोगिता के फाइनल मैच मे शिल्हौरी ने अमनौर को 49-38से पराजित किया. रविवार की रात आयोजित इस नाईट कबड्डी लीग मैच के फाइनल मे अमनौर -शिल्हौरी के बीच खेला गया. जहां निर्धारित 40 मीनट के खेल मे शिल्हौरी की टीम ने 49-38 से जीत अपने नाम किया है. बेस्ट रेडर तथा मैन ऑफ द मैच का खिताब शिल्हौरी टीम के प्रवीण कुमार को दिया गया. भेपर लााइट की रोशनी में आयोजित रोमांचक कबड्डी मैच को देखने के लिए दर्शकों की अच्छी खाशी भीड़ जुटी रही. मैच देखने को लेकर दर्शक काफी उत्साहित थे. फाइनल मैच का उद्घाटन जदयू नेता नंदकिशोर सिंह ने फिता काटकर किया.मालूम हो कि उक्त कबड्डी प्रतियोगिता मैच पिछले चार दिनो से चल रहा था.जिसमें आठ टीमें शामिल थी. खेल के उपरांत विजेता टीम को फाइनल मैच के उद्घाटन कर्ता जदयू नेता नंदकिशोर सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा व पूर्व मुखिया विजय कुमार विद्धार्थी संयुक्त रूप से कप के साथ रेंजर साईकिल प्रदान किया. वहीं उप विजेता टीम को कप प्रदान की गयी. इस दौरान जदयू नेता ने कहा कि खेल भाइचारा व आपसी सौहार्द्र को बढवा देता है. ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा उनमें कुछ अच्छा करने मे अच्छी पहल है. इस मौके पर मुख्य रूप आयोजन कर्ता किशन कुमार, अभिषेक कुमार ,प्रवीण कुमार, रंजीत प्रसाद कुशवाहा आदि लोग उपस्थित थे.




Recent Comments