सारण जिले के गरखा प्रखंड अंतर्गत वाजितपुर पंचायत के केवानी गांव निवासी मोहम्मद बाबूजान के पुत्र मोहम्मद अशरफ ने गरखा वीडियो से शिकायत किया है. जिसमें कहा कि पंचायत समिति ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना अंतर्गत पशु शेड से बनवाए जा रहे पशु शेड के मजदूरों का राशि भुगतान के लिए मास्टर रोल पर बाजितपुर पंचायत के पंचायत समिति आशा देवी के पति उपेंद्र कुमार के द्वारा 10% कमीशन हस्ताक्षर करने के लिए मांगी जा रही है.उन्होंने बताया कि प्रखंड में बिना पैसा दिए किसी कर्मचारी के द्वारा कार्य नहीं किया जाता है आप जब तक कमीशन का पैसा नहीं देते हैं तब तक पत्नी को हस्ताक्षर करने के लिए निर्देश नहीं देंगे। इस संबंध में पूछे जाने पर गरखा वीडियो मोहम्मद मैनुद्दीन ने बताया कि इस मामले की जांच कराकर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।