
पानापुर (सारण) प्रखंड के रसौली गांव में गुरुवार को प्रिडी सेवा आश्रम के सौजन्य से पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण किया गया ।संस्था के संस्थापक आचार्य देवेंद्र बाबा ने बताया कि इस दौरान सबसे अधिक ऑक्सीजन देनेवाले 22 पीपल के पेड़ लगाये गये। उन्होंने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम के लिए मैं कई महीनों से पीपल का पौधा तैयार कर रहा था एवं इसे एक जगह से दूसरे जगह लगाकर सशक्त बनाया ।उन्होंने बताया कि पौधारोपण वाले जगह पर चबूतरे का निर्माण कराया जायेगा।वही मौके पर उपस्थित सेंट जॉर्ज हाई स्कूल मऊ ,उत्तर प्रदेश के डायरेक्टर किशोर अम्बरीश ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम काफी सराहनीय कदम है ।उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपने जीवन में कम से कम दस पेड़ लगाने चाहिए। वही किसी भी आयोजन में पेड़ लगाने की परंपरा शुरू करनी चाहिए। पर्यावरण के संरक्षण से ही हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा।पुरानी कहावत है एक पेड़ दस पुत्र के समान होते है।




Recent Comments