बेतिया – नौतन:– प्रखंड मे बना जल मीनार है बेकार।शुद्ध जल आपूर्ति को लोग त्रस्त

न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प. चं) बिहार :–
नौतन । प्रखंड मे करोड़ो की लागत से जल मीनार का निर्माण आज से लगभग दस वर्ष पुर्व मे किया गया लेकिन इसका कोई फायदा लोगो के बीच दिखाई नही दे रहा । स्थानीय लोग बटेशर यादव बिजय पटेल राजेश पटेल पूर्वी नौतन पंचायत के मुखिया पति मनोज पासवान सुशीला देवी चिंता देवी प्रेमशीला देवी सुनिल पासवान मुन्ना सिंह आदि लोगो ने बताया कि जलमीनार के उदघाटन मे बिहार सरकार के कई बडे बडे मंत्रीयो सिरकत लिया था लोगो मे खुशी की लहर दौड पडी थी।कि अब जलमीनार शीघ्र ही चलू होगा और को शुध्द जल नसीब होगा। लेकिन दस वर्ष बीत गये आज तक लोगो को शुध्द जल नसीब नही हुआ।
लोग अशुद्ध पानी पीकर आये दिन बिमारी का शिकार हो रहे है पर किसी अधिकारी का ध्यान नही है जबकि सरकार के सात निश्चय योजना के अंतर्गत शुध्द पेयजल आपूर्ति को महत्वपूर्ण माना गया है वही जनप्रतिनिधियो ने बताया कि शुध्द जल की समस्या बड़ी समस्या है कई बार इसकी शिकायत अधिकारीयो को दिया गया है।

लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण आज तक कोई पहल नही हो सका।विगत एक वर्ष पहले हर घर नल कुप लगे तो फिर से लोगो मे आस जगी की इस बार जरूर शुध्द जल नसीब होगा लोगो मे खुशी लहर दौड लगी। एक वर्ष बीत जाने पर भी नल कुप से पानी नही गिरा। कही कही नल कुप तो टूट कर बिखर के कगार पर है आश्चर्य इस बात की है कि एक तरफ लोगो को शुध्द जल नसीब नही हो रहा है वही दुसरी तरह जलमीनार मे कार्यरत कर्मचारी कागजात अपडेट कर सरकारी फंड का गलत इस्तेमाल कर पैसे का उठाव कर रहे है क्या होगा इस प्रखंड का यह अब भगवान् भरोसे है




Recent Comments