गरखा एवं सदर प्रखण्ड के दर्जनों गाँवों मे पिछले 48 घंटे से बिजली नही , लोग परेशान -:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
#दिग्विजय सिंह /डोरीगंज (सारण):
“””””””””””
गरखा एवं सदर प्रखण्ड के दर्जनों गाँवों मे पिछले 48 घंटे से बिजली नही है । लोग अंधेरे मे रहने को मजबूर है ।
गरखा प्रखण्ड के जिल्काबाद , टहलटोला , पचभेरिया , मीनापुर , गड़खा , मीरपुर जुअरा , कोठिया , परानराय का टोला , मदनपुर सहित सदर प्रखण्ड के जलालपुर , काजीपुर , मानुपुर मंझन ,मानुपुर जहाँगीर आदि गाँवों मे पिछले 48 घंटे से बिजली नही रहने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।
लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है । मोबाइल चार्ज नही होने से संपर्क भंग हो गया है , बच्चों की पढ़ाई नही हो पा रही है ।
यह स्थिति अक्सर बनी रहती है जहाँ सरकार 24 घंटे बिजली देने की बात कह रही है वही यहाँ स्थिति यह है की हल्की बारिश एवं आँधी आने पर ही घंटों बिजली गुल हो जाती है और सरकार के दावे खोखले हो जाते है ।
इस संबंध मे गरखा जेई भरत मलिक ने बताया कि मंगलवार को आयी आँधी पानी के कारण तैतीस हजार वोल्ट के पाँच खम्भे गिर गए थे जिससे बिजली आपुर्ति बाधित है । काम चल रहा है जल्द ही बिजली आपुर्ति बहाल कर दी जाएगी।




Recent Comments