बेतिया:– साठी ,पकडीहार में समाज सुधार विषय पर भब्य आयोजन ।

न्यूज इनपुट (शमीम क़मर रेयाज़ी ) साठी प.चम्पारण बिहार :–
लौरिया प्रखण्ड के पकडीहर गांव में एक सामाजिक सुधार एवं नबी मोहम्मद साहब की जीवनी विषय पर आयोजित एक बड़े जलसे में देवबंद सहारनपुर से आये मौलाना सालिम अशरफ कासमी ने कहा की आज देश में एकता आपसी भाईचारगी की आवश्यकता है। ऐसा लगता है की आपसी एकता का समाज में आभाव होगया है और यह देश और समाज की विकास में शुभ संकेत नहीं है। समाजिक और आपसी एकता की बुन्याद पर ही देश में सब कुछ जीता जा सकता है। नौजवान कमिटी पकडीहार साठी ने इस भब्य जलसा में देश के कोने कोने से अतिथि वक्ताओं को बुलाया था ।

और आये सभी धर्मगुरुओं एवं स्कालर्स ने संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि फलाह इंसानियत संस्थान के राष्ट्रिय अध्यक्ष मौलाना शाह आलम कासमी ,मोहम्मद शाहबुद्दीन ,मौलाना सालिम अशरफ एवं मुफ़्ती गयासुद्दीन को क़मर रेयाज़ी अवार्ड से सम्मानित किया गया जिसको शमीम क़मर रेयाज़ी ने क़मर रेयाज़ी परिवार की ओर से पेश किया। नौजवान कमिटी ने अपने सभी कमिटी सदस्य को भी सम्मानित किया। फ़ैयाज़ आलम कयामुद्दीन अंसारी की सफल प्रयास से जलसा सफल हुआ और सुबह 4 बजे हज़ारो श्रोताओं के बीच मंच संचालक मुफ़्ती गयासुद्दीन की दुआ के बाद संपन्न हुवा ।