डुमरी जुअरा स्टेशन का ढ़ाला बन्द होने दर्जनों गाँवों का आवागमन ठप

#दिग्विजय सिंह/डोरीगंज (सारण)-:
“”””””””””””
छपरा सोनपुर रेलखण्ड के डुमरी जुअरा स्टेशन का ढ़ाला बन्द होने एवं रेल लाइन के नीचे से बनाए गए अन्डर पास के रास्ते मे कीचड़ होने से दर्जनों गाँवों का आवागमन ठप एवं संपर्क भंग हो गया है ।

छपरा सोनपुर रेल खण्ड के अनेक ढ़ालों को रेल लाईन पर चल रहे कार्य के कारण ढ़ालों को बन्द कर दिया गया है । इस कड़ी मे डुमरी जुअरा स्टेशन के पास के ढ़ाला को भी बन्द किया गया । वही रेलवे विभाग द्वारा अण्डर पास रास्ते बनाए गए है । बरसात के कारण अण्डर पास रास्ते भी कीचड़ के कारण बन्द हो गए है जिसके कारण दर्जनों गाँवों का आवागमन ठप पड़ गया है एवं एक दुसरे गाँवों से संपर्क भंग हो गए है ।
इलाके के मीरपुर जुअरा , डुमरी , कोठिया , परानराय का टोला , डुमरी , टिकुलिया टोला , रसूलपुर , धनौरा , नराँव , मदनपुर ,मानुपुर जहाँगीर आदि गाँवों का संपर्क एक दुसरे गाँवों से भंग हो गया है ।
लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।
संपर्क भंग होने से लोगों मे काफी आक्रोश व्याप्त है ।
लोग जरुरी काम से भी कही नही जा पा रहे है । लोग बाजार एवं बच्चे स्कुल भी नही जा पा रहे है ।
रेलवे द्वारा जो अण्डर पास बनाया गया है वह भी पुर्ण नही है वह भी पक्कीकरण नही है हल्की बरसात मे भी वह रास्ता बन्द हो जा रहा है ।
इस संबंध मे रेलवे प्रसासन के किसी अधिकारी से संपर्क नही हो सका ।