खुले में शौच मुक्त गांवो के सत्यापन के लिए जांच टीम गठित
शिक्षक,पंचायत सचिव,आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी एवं विकास मित्र खुले में शौच करने वाले लोगों की करेंगे पहचान
तरैया(सारण) 05.03.2019:
स्वछ भारत मिशन एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत खुले में शौच मुक्त गाँवो के सत्यापन के लिए बीडीओ सह प्रखण्ड स्वछता पदाधिकारी राकेश कुमार ने जाँच टीम गठित किया है।जिसमें पंचायत सचिव,शिक्षक,विकास मित्र,आंगनबाड़ी सेविका एवं जीविका दीदियों को रखा गया है।पाँच सदस्यों की प्रत्येक टीम में प्रखण्ड के 09 गाँवो का सत्यापन करेंगे।ज्ञातव्य हो कि प्रखण्ड के भलुआ भिखारी,भलुआ मर्दन,चंचलिया,शंकरडीह,राजधानी,बेलहरी,भागवतपुर,फरीदपुरा एवं नेवारी गाँव ओडीएफ घोषित है।जिनके भौतिक सत्यापन के लिए जाँच टीम गठित की गयी है।

*जाँच टीम में इन्हें किया गया है शामिल*
भलुआ भिखारी गाँव में पंचायत सचिव मो.सरफुदिन,शिक्षक कृष्णा गुप्ता,विकास मित्र शत्रुध्न कुमार राम,जीविका रितु कुमारी एवं सेविका रीना देवी को जाँच टीम में रखा गया है।वही भलुआ मर्दन,चंचलिया,शंकरडीह एवं राजधानी गाँव में पंचायत सचिव मो.सरफुदिन, विकास मित्र शत्रुध्न कुमार राम,जीविका रितु कुमारी एवं शिक्षक योगेन्द्र कुमार, संजय कुमार,अवधेश कुमार,संजय पंड़ित तथा आंगनबाड़ी सेविका बबिता देवी,सीमा देवी, उषा देवी एवं नीलम देवी को शामिल किया गया है।बेलहरी,भागवतपुर,फरीदपुरा एवं नेवारी गाँव मे पंचायत सचिव हरेन्द्र सिंह,विकास मित्र प्रमिला कुमारी,जीविका नीरज कुमार,शिक्षक अब्दुल खैर अंसारी,विनोद कुमार राम,चन्द्रकेत राय, उपेन्द्र कुमार,आंगनबाड़ी सेविका संगीता देवी,गीता पाठक,आशा देवी एवं सीमा देवी को रखा गया है।बीडीओ राकेश कुमार ने तीन दिनों में जाँच टीम से रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।