सरकार के दोहरी नीति के कारण शिक्षक ठगा महसूस कर रहे है:समरेंद्र बहादुर
तरैया(सारण) 05.03.2019:
सरकार के दोहरी नीति के कारण समान कार्य समान वेतन का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।जिससे शिक्षक अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है।उक्त बातें परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समरेन्द्र बहादुर सिंह ने आदर्श मध्य विद्यालय तरैया मे शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा।आगामी 09 मार्च को छपरा में आयोजित शिक्षक अधिकार रैली के लिए वे मंगलवार को शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि समान कार्य समान वेतन का मामला सुप्रीम कोर्ट में 04 माह से लंबित है।हम शिक्षकों को न्यालय पर पूरा विश्वाश है।न्यालय का जो फैसला होगा वह मान्य होगा।महामहिम राष्ट्रपति का कहना है कि अगर न्याय में कही विलम्ब होता है तो कही न कही से यह सरकार का राजनीत है।इसलिए हमलोग आगामी 09 मार्च को शिक्षक अधिकार रैली के माध्यम से सारण की ऐतिहासिक धरती पर यह निर्णय करेंगे कि माननीय राष्ट्रपति को एक पत्र लिखकर भेजा जाय या शिक्षकों का एक शिष्टमंडल राष्ट्रपति से मिलकर कहेगा कि आप ही शिक्षकों का कल्याण कर सकते है।सरकार की दोहरी नीति के कारण शिक्षक अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है।अगर ऐसा नहीं होता है तो आगामी लोकसभा चुनाव में शिक्षक संघ सरकार का पुरजोर व विरोध करेगी।

पदोन्नति शिक्षकों को जिलाध्यक्ष ने किया सम्मानित
प्रखण्ड के छः पदोन्नति शिक्षकों को जिलाध्यक्ष समरेन्द्र बहादुर सिंह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।प्रखण्ड के छः शिक्षकों का स्नातक ग्रेड में पदोन्नति हुआ था।जिसमे तरैया के बबन सहनी,सत्येन्द्र सिंह,नवल किशोर यादव,चंद्रप्रकाश,राकेश पंड़ित एवं मो.नईमुल्लाह शामिल है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाकी शिक्षकों का भी पदोन्नति शीघ्र होगा जिनका नाम सूची में है।उक्त मौके पर परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष रंजीत सिंह,मो.रेयाज,पवन प्रताप सिंह,चंदन प्रसाद,रंजन सिंह,सर्वजीत सिंह,विजय पासवान,राजेश राय, ओमप्रकाश गुप्ता,रीना कुमारी,आभा रानी,साजिया खातून,टिंकू कुमारी व अन्य मौजूद थे।