अमनौर(सारण)।प्रखंड के शेखपुरा पंचायत  के पकड़ी डीह गांव के वार्ड संख्या एक में नल -जल निर्माण कार्य आधा -अधूरा रहने से नाराज लोगों ने संबंधित अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. रविवार को प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि लाखों रुपए की लागत से नलजल कार्य प्रारंभ हुए लगभग तीन वर्ष हो गये लेकिन अबतक नल -जल का काम पूरा नहीं हुआ. पंचायत चुनाव आ गया  परंतु नल -जल योजना कार्य  अभीतक पूरा नहीं हो पाया है. इस योजना कार्य में जमकर लूट की गयी है. कोई संबंधित पदाधिकारी देखने तक नहीं आयी है. हाल है कि हम सभी ग्रामीण आज भी स्वच्छ पेयजल से वंचित है. गांव के लोग कुंआ या हैण्ड पंप से पानी पीने को मजबूर है .जिसकी शिकायत कई  बार संबधित अधिकारियों से किया गया है. इस मामले में पंचायत प्रतिनिधियों व अधिकारियों का उदासीन व उपेक्षापूर्ण रवैया रहा है.   इधर इस मामले में बीडीओ विवेक ने कहा जांच कर कार्रवाई की जायगी .