
उपेन्द्र मांझी बने मढ़ौरा राजद के प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष
मढ़ौरा(सारण) ::स्थानीय नगर के युवा नेता उपेन्द्र कुमार मांझी को प्रखंड राजद का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनित किया गया है । जिला अध्यक्ष जिलानी मोबिन ने इससे सम्बंधित पत्र जारी करते हुये कहा कि उपेन्द्र कुमार मांझी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से प्रखंड में राजद मजबूत होगी वही राजद के नीति सिद्घांत अौर संदेश को आमजन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी । इस अवसर पर मौजूद राजद के मढ़ौरा विधायक जितेन्द्र राय तरैया विधायक मुंद्रिका प्रसाद यादव ने कहा कि मढ़ौरा में राजद का अध्यक्ष पद रिक्त था । उपेन्द्र कुमार मांझी युवा है अौर पूर्व से राजनीत में सक्रिय रहे है । इनके राजद में आने अौर राजद का कार्यकारी अध्यक्ष बनने से प्रखंड में राजद को मजबूती मिलेगी ।

बता दे कि उपेन्द्र कुमार मांझी पहले से जदयू के नगर अध्यक्ष के रुप में सक्रिय रहे थे । इसके अतिरिक्त अन्य राजनीतिक दलों में उनकी मजबूत राजनीतिक पहचान रही है । उपेन्द्र कुमार मांझी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर मुखियां सुमिर रंजन सिंह, राजद युवा नेता धनंजय कुमार, अंकित कुमार, विनोद कुमार मांझी, विष्णु गुप्ता, ठाकुर अमर सिंह सहित अन्य ने अपनी बधाई भेट की है ।
साभार : संजीव कुमार, पत्रकार (मढौरा)




Recent Comments