अपराधियों ने मोटरसाइकिल सवार दम्पति से जेवर लूटकर फरार, पीड़िता क़ा फटा कान
ロ पीड़ित मशरक थाना क्षेत्र के आरना गांव निवासी सतेन्द्र कुमार सिंह ने थान में दिया आवेदन
ロ पत्नी के गले का हार, मंगल सूत्र, तथा एक कान का झुमका नोंच लेने की बाट बतायीं
मशरक (सारण) मशरक-छपरा मुख्य मार्ग अचितपुर गांव स्थित एस एच् 90 पर शस्त्र का भय दिखा अपराधियों ने मोटरसाइकिल पर सवार दम्पति से उसके जेवर लूटकर फरार हो गए। हलाकि सड़क पर उपस्थित लोगों के समझ में कुछ कुछ आता उससे पहले ही अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार होने में सफल रहे। पीड़ित मशरक थाना क्षेत्र के आरना गांव निवासी सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वो अपने पत्नी रुणि देवी को लेकर मोटरसाइकिल से एक शादी समारोह में सम्मिलित होने छपरा जा रहे थे तभी पीछे से अपाची मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने उनके मोटरसाइकिल में धक्का मारकर उन्हें गिरा दिया तथा उनके पत्नी के गले का हार, मंगल सूत्र, तथा एक कान का झुमका नोंच लिया। मै कुछ सोच पाता तब तक उनलोगों ने पिस्तौल तान दिया तथा देखते ही देखते फरार हो गए। जिसकी लिखित शिकायत थाने में दी गई है।दिन दहाड़े हुई इस घटना से लोगों में दहसत का माहौल है। लोग पुलिस के कार्य कलापों पर सवाल उठा रहें हैं। इस घटना में पीड़िता रुणि देवी का कान भी फट गया बताया जा रहा है।




Recent Comments