खिड़की के सहारे घर में घुस अज्ञात चोरों ने नगदी सहित एक लाख रुपये की सम्पत्ति उड़ायी

अमनौर /सारण
अमनौर

थाना क्षेत्र के अमनौर अगुआंन गांव में बीती रात अज्ञात चोरो एक घर में घुस स्वर्ण आभूषण सहित अस्सी हजार नगदी ले असानी से फरार हो गए. इस मामले में गृहस्वामी व पीड़ित राजन साह ने बताया कि शनिवार की देर शाम मेरे घर के बगल में बारात आई थी. जिसको लेकर हम सभी परिवार वहां गये थे. जिसका फायदा उठाते हुए हुए अज्ञात चोरों ने घर के पीछे की खिड़की से कमरे में घुस सगे संबंधियों का 20 हजार रुपये का स्वर्ण आभूषण तथा 80 हजार रुपय नगद लेकर फरार हो गए. चोरी की घटना का पता तब चला जब घर के सदस्य उक्त शादी समारोह से लौट घर में पहुंचे. जहां देखा कि कमरे में समान बिखरे पड़े है. कमरे के सभी बैगों को ब्लेड से काटा गया था.जिसके बाद से परिजनों के होश उड़ गए. इसकी सूचना अमनौर पुलिस को दिया गया. सुचना मिलने के बाद अमनौर पुलिस मौके पर घटना का तहकीकात किया. मालूम हो कि पीड़ित राजन साह के घर में शादी का माहौल था. जिसका तिलकोत्सव सोमवार को होनी है. वही शादी 29 जून को होना है. जिसको लेकर स संबंधी पहुंचे थे. इधर चोरी की घटना से पूरे गांव में दहशत का मौहल है. इसको लेकर पीड़ित ने थाने में लिखित आवेदन दिया है.