अज्ञात हमलावरों ने अधेड़ व्यक्ति को किया जख्मी
पानापुर(सारण) थाना क्षेत्र के दुबौली में हमलावरों ने ब्लेड से हमला कर एक अधेड़ व्यक्ति जख्मी कर दिया। जख्मी चौसा निवासी इंद्रजीत शर्मा का उपचार पानापुर पीएचसी में हुआ। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय इंद्रजीत शर्मा अपने घर से साईकिल से पानापुर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान दुबौली में कुछ लोगों ने घेर कर कपड़े फार दिए। और बाहों में ब्लेड मारकर जख्मी कर दिया है। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Recent Comments