ग्रामीणों ने जर्जर सड़क के जीर्णोधार के लिये किया प्रदर्शन

मांझी(सारण) साधपुर-चमरहियां मुख्य मार्ग पर बलेसरा गांव के समीप चौक पर ग्रामीणों ने जर्जर सड़क को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया।ग्रामीणों का कहना था कि यह सड़क अब चलने लायक नही रह गई है।बड़े-बड़े गड्ढों के कारण हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।थोड़ी सी बरसात होने पर भी सड़क पर बने गड्ढों में गन्दा पानी जमा हो जाता है।साधपुर,बलेसरा,पिलुई,कोहड़ा बाजार, नसीरा से चमरहियां तक बने हजारों की संख्या में गड्ढे लोगों के लिए मौत को दावत दे रहे हैं।इस सड़क से होकर प्रतिदिन दर्जनों गांवों के लोग विभिन्न वाहनों से जिला व प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न हिस्सों में आते-जाते हैं।करीब आठ किलो मीटर की दुरी तय करने में आधा घण्टे का समय लग जाता है।इससे क्षेत्रीय लोगों समेत दूर क्षेत्र से गुजरने वाले यात्रियों की भाड़ी कठिनाई झेलनी पड़ती है।लोगों का कहना था कि वे कई बार क्षेत्रीय विधायक व सांसद से इस सड़क के पुनर्निर्माण की ओर ध्यान आकृष्ट करा चुके हैं।मगर अब तक आश्वासन ही मिला है।
सारण डीएम से लोगों को उम्मीद
ग्रामीणों में शामिल रामेश्वर राय, ललन प्रसाद, उपेन्द्र यादव,डॉ. गोरख प्रसाद आदि ने बताया कि अब तो हमे सारण के वर्तमान डीएम से ही आशा है। हमे उम्मीद है कि लोगों की परेशानियों पर डीएम साहब ध्यान देंगे और सड़क की दशा सुधारने की दिशा में पहल करेंगे।
प्रदर्शन करने वालों में महेश साह, रमेश साह, राजू यादव, विशाल कुमार, राजू यादव, अशोक सिंह, नवीन कुमार, देवपूजन यादव, अभिषेक यादव, सुभाष यादव, राहुल राय आदि शामिल थे।




Recent Comments