परवेज अख्तर/सिवान: मंडल कारा में तमाम कोशिशों के बावजूद बंदियों की मनमानी कारा
प्रशासन पर भारी पड़ रही है। 15 जनवरी को जेल में एक मोबाइल बरामद किया
गया। यह मोबाइल जेल के पेरीमीटर वॉल के भीतर खेत से काले रंग के टेप में
पैक पाया गया। पैकेट को जब खोल कर देखा गया तो उसमें एक मोबाइल था। जेल
प्रशासन का दावा है कि इसे किसी ने बाहर से फेंका है। मामले में मंगलवार
को जेल उपाधीक्षक संतोष कुमार पाठक ने
मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपने आवेदन में बताया है कि
15 जनवरी की सुबह दस बजे सुरक्षा कर्मियों द्वारा गश्त के दौरान कारा के
अंदर पेरीमीटर वॉल के अंदर रेलवे लाइन की तरफ खेत से काला रंग का टेप से
पैक किया हुआ एक मोबाइल पाया गया। मोबाइल को जब्त कर मुफस्सिल थाना में
प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।