मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में बुधवार को खाना बनाने के दौरान विवाहिता महिला गंभीर रूप से जली अवस्था में बुरी तरह से झुलसी हालत में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती करायी गई। बुरी तरह से झुलसी महिला थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी कमलेश सिंह की पत्नी पुजा देवी बतायी जाती है। पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मंनोरंजन सिंह ने बुरी तरह से झुलसी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मामले में परिजनों ने बताया कि महिला खाना बना रही थी कि आग महिला के साड़ी में पकड़ लिया और देखते ही देखते बुरी तरह झुलस गई। चिल्लाने की आवाज पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल किया।