रास्ते के विवाद में महिला से छेड़खानी  का आरोप 
——-
अमित कु की रिपोर्ट 
——
लहलादपुर(सारण)
सिरिस्तापुर गांव में रास्ते के विवाद में एक महिला संग गैंगरेप की नाकाम कोशिश की गयी है। महिला ने गांव के ही उमाशंकर प्रसाद, शम्भू प्रसाद व संदीप कुमार को इस मामले में नामजद अभियुक्त बनाया है।थाने मे दिये आवेदन के मुताबिक  घटना तब घटी जब महिला अपने बच्चे को स्कूल से घर ला रही थी। मौका देख आरोपियों ने महिला को घेर लिया। गनीमत रही कि महिला व उसके बच्चे का शोर सुन कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गये जिससे महिला कि आबरू बच गयी। महिला के आवेदन पर जनता बाजार पुलिस ने संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना के बाद गांव में कई तरह कि बातें सामने आने लगी है। दूसरी तरफ शांति देवी के आवेदन पर भी छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। जनता बाजार थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्ट्या  संदिग्ध लग रहा है,जांच कि जा रही है।