Θ बेतिया – बगहा :– रिपुसूदन द्विवेदी ने हरदी नदवा गांव में बुधवार को एक बैठक की

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉
युवा लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष रिपुसूदन द्विवेदी ने हरदी नदवा गांव में बुधवार को एक बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से युवा लोजपा के संगठन को विस्तार पर चर्चा करते हुए श्री द्विवेदी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल हो इसको लेकर अभी से सभी कार्यकर्ता पार्टी की निति व सिद्धान्तों को घर घर जाकर बताएं व संगठन को मजबूत करे युवा ही देश का भविष्य हैं वही पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर इशारा करते हुए श्री द्विवेदी ने बताया कि लालु प्रसाद यादव को सजा होने पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने बचाव मे लगे हैं जबकि राजद नेता लालु प्रसाद यादव और उनका पूरा परिवार जनता की गाढ़ी कमाई को हड़प कर अरबों की संपति अर्जित कर चुके हैं अब बिहार की जनता लालु प्रसाद यादव एवं उनके परिवार को कभी माफ़ नहीं करेगी।
बिहार की जनता की आँखों मे राजद नेताओं ने धुल झोंका है वही युवा जिला उपाध्यक्ष रामानंद साह व युवा जिला सचिव रोशन उपाध्याय ने कहा कि हर यूथ पर 10 ,10 यूथ कमिटी की गठन किया जा रहा है वही पंचायत कमिटी व प्रखण्ड कमिटी का गठन 10 दिनो के अंदर पुरा कर लिया जायगा लोग युवा लोक जनशक्ति पार्टी मे काफ़ी संख्या में लोग जुड़ रहे है बैठक में युवा लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओ मे घुरइ कुशवाहा, उमेश माली, रामजी यादव, प्रमोद सिंह, संजय शर्मा, बिगन शर्मा, लहवर यादव, बिपीन उपाध्याय,हरेश मिश्रा आदि रहे॥




Recent Comments