वैकल्पिक व्यवस्था के बाद शुरू हुआ टीकाकरण

मशरक (सारण)। बिहार सरकार एक तरफ लोगों को कोरोना से बचाव के लिए तत्पर है।पूरी शासन प्रणाली कोरोना से बचाव और कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान में लगी हुई है प्रतिदिन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में टीकाकरण अभियान को चलाया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण इसका फायदा उठाकर लाभान्वित हो सकें वही मशरक प्रखंड के चैनपुर चमरिया गांव के प्राथमिक विद्यालय पर बुधवार को दोपहर तक ड्यूटी पर मौजूद दो कार्यपालक सहायक के नही पहुंचने से टीकाकरण का काम ठप्प रहा जिससे ग्रामीण परेशान रहें। मौके पर ड्यूटी पर तैनात पीएचसी स्वास्थ्य कर्मी की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा ने विशेष व्यवस्था में कार्यपालक सहायक संदीप कुमार और सुधांशु कुमार को भेज दोपहर के बाद टीकाकरण अभियान शुरू कराया गया। मामला है कि कोविड टीकाकरण अभियान में पीएचसी के तरफ से प्राथमिक विद्यालय चैनपुर चमरिया में टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया जहां ड्यूटी पर कार्यपालक सहायक सृष्टि कुमारी और सोनम कुमारी की ड्यूटी लगाई गई थी पर दोनों दोपहर तक टीकाकरण बूथ पर नही पहुंचे जिसके टीकाकरण में रजिस्ट्रेशन का कार्य बाधित हो गया जिससे आम लोगों को परेशानी होने लगी जिससे सूचना पर बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने दूसरी व्यवस्था कर टीकाकरण अभियान को शुरू कराया।