क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में सिंघिया को गंगोली ने हराया
रिपोर्ट:केशव बाबू
विभूतिपुर(समस्तीपुर)क्रिकेट का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।इस खेल का आनंद बच्चों, बुजुर्गो,सभी के दिलों दिमाग पर छाया है।उक्त बात प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत उच्च विद्यालय राघोपुर के मैदान में आर सी सी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए छात्र जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रणधीर कुमार राय ने कही।उन्होंने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया।टीम के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कई प्रतिभाएं ऐसी उभर कर सामने आयी हैं,जिससे गांव जनपद ही नहीं अपितु पूरे राष्ट्र का नाम रोशन किया।खेल में हाकी, निशाने बाजी,कुस्ती, मूक्केबाजी,शतरंज आदि खेलों में भारत वर्ष के खिलाड़ी सबसे आगे रहते है और भारतवर्ष का नाम रोशन करते है।आपको बता दू की आज का पहला उद्घाटन मैच गंगोली और सिघिया के बीच खेला गया।जिसमें सिंघिया ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 107 रनों का लक्ष्य दिया।वही जबाब में गंगोली ने 108 रन बनाकर 4 विकेट से जीत दर्ज की।साथ ही दूसरा मैच मंदा बिजैया और नरवन के बीच खेला गया।जिसमें मंदा बिजैया ने जीत दर्ज की।यह टूर्नामेंट 8 टीमों के बीच खेला जाएगा।जिसका फाइनल मुकाबला 14 जनवरी को होगा।इस टूर्नामेंट का मुख्य आयोजक सुजीत कुमार एवं सुधीर राम हैं।उद्घाटन के समय मौके पर विकास,नीतीश सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।