
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद की बैठक आयोजित
रिपोर्ट:केशव बाबू
विभूतिपुर(समस्तीपुर)भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद विभूतिपुर की बैठक कॉ० परमानंद मिश्र की अध्यक्षता में संस्कृत विद्यालय खोकसहा में हुई।जिसमें राज्य परिषद सदस्य गजेंद्र प्रसाद चौधरी पर्यवेक्षक के रूप में भाग लिया।बैठक में 15 जनवरी तक नवीकरण कार्य को पूरा करने का निर्णय लिया गया।साथ ही पूरे अंचल के सभी पंचायतों में पार्टी शाखा को बनाने का निर्णय लिया गया।एवं बीड़ी मजदूर संगठन एवं खे० मा० यू० की सदस्यता चला कर संगठन के कार्य को पूरा करने का निर्णय लिया गया।बैठक में अंचल सचिव कॉ० विनोद कुमार विनय,प्रमोद मिश्रा कॉ०परमानंद मिश्र,कॉ०विशेश्वर महतो,कॉ०हरेराम दास उपस्थित थे।




Recent Comments