
नगरा में NSUI ने किया पौधरोपण
नगरा (सारण) : प्रखंड NSUI अध्यक्ष विश्वजीत सिंह अपने पद का कार्यभार संभालते हुए उन्होंने NSUI के सदस्यों के साथ मिलकर पौधरोपण किये।विश्वजीत सिंह का कहना है कि अगर देश मे हरियाली लानी है तो हमे नेताओं और सरकारी कर्मचारियों को भूलकर छात्रो को एक साथ आकर और प्रतिदिन नही लेकिन महीना में एक दिन एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।और दूसरे छात्रो और बच्चों को हरियाली के प्रति जागरूक करना चाहिए।अगर भारत के सभी छात्र ऐसा करते है तो हमारी देश एक न एक दिन जरूर हरि भारी हो जाएगी।और यहाँ के सभी नागरिक स्वस्थ रहेंगे।इस मौके पे NSUI के सदस्य सौरभ कुमार, सम्राट कुमार, बबलू राय इत्यादि मौजूद थे।और सभी लोगो ने हरियाली के प्रति लोगो को जागरूक करने का संकल्प लिया।विश्वजीत सिंह और उनके साथियों के इस काम को देखकर NSUI सारण के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह ने खुशी जाहिर की।और भविष्य में NSUI को सारण में एक मजबूत संगठन बनाने का दावा किया.




Recent Comments